- Hindi News
- राज्यस्तरीय मानस गान में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां
राज्यस्तरीय मानस गान में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां
भास्कर न्यूज - भानुप्रतापपुर
मानव जागृति सेवा समिति ने राज्य स्तरीय तीन दिवसीय संगीतमय मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया। इसका समापन 19 जनवरी को हुआ। तीन दिनों तक आयोजन में 30 मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। पुरुष वर्ग में श्रीराम दास मानस मंडली बंधौरा की प्रस्तुति सबसे बेहतर रही जबकि महिला वर्ग में बालोद की हरिओम आमापारा मानस गान मंडली ने सबसे अच्छी प्रस्तुति दी।
व्याखान पक्ष के निर्णायक जेआर उइके और संगीत पक्ष के निर्णायक संगीत महाविद्यालय धमतरी के प्राचार्य वीरेंद्र साहू ने सभी मंडलियों के प्रस्तुति पर अपना निर्णय दिया। मिले परिणाम के अनुसार पुरुष वर्ग में प्रथम श्रीराम दास मानस मंडली बंधौरा, द्वितीय श्रीराम मानस मंडली मड़ई भाठा व तृतीय मधुरिमा मानस मंडली बरौंडाचौक महासमुंद की रही।
इसी तरह चौथे स्थान पर किंकर मानस प्रचार समिति बेहरा पाल पंचम राजहंस मानस मंडली सोनसाय टोला और छठवें स्थान पर कल्याण मानस मंडली सोरम रही। तीन दिवसीय इस आयोजन में महिलाओं ने भी अपनी एक से बढ़कर प्रस्तुति की। इसके बाद आए निर्णय के अनुसार महिला वर्ग में प्रथम हरिओम आमापारा बालोद, द्वितीय भारतीय संस्कृति मा.म. कपालफोड़ी की महिला मानस मंडली व तीसरे स्थान पर जय मॉ सरस्वती मा.मं. भरदाखुर्द रही। इसी तरह चतुर्थ विंध्यवासिनी म मा. मं.गोकुलपुर, पांचवें स्थान पर श्रधा सुमन मानस मं पचपेड़ी और छठवें स्थान पर लक्ष्मी मानस मं. कुल्हाड़ी की महिला मानस मंडली रही।
मानस गान की धूम
भानुप्रतापपुर में हुए आयोजन में बंधौरा की मंडली पुरुषों में और बालोद की महिलाओं की मंडली की सबसे अच्छी प्रस्तुति से विजेता रही