पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधीक्षक निलंबित

अधीक्षक निलंबित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - एसडीएम एवं तहसीलदार भानुप्रतापपुर ने ग्राम भान बेड़ा के प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण किया था। इस दौरान अधीक्षक नंदलाल तुमरेकी अनुपस्थित मिले। साथ ही छात्रावास की व्यवस्था सही नहीं पाई गई। अधीक्षक पर आरोप लगे कि छात्रावासी छात्रों को मीनू अनुसार भोजन एवं नाश्ता नहीं दिया जा रहा और वे मुख्यालय में रात्रि विश्राम भी नहीं करते हैं। निरीक्षण उपरांत तुमरेकी को कारण बताओ नोटिस दिया गया था लेकिन उनका स्पष्टीकरण समाधान कारक नहीं मिला। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।