हादसे में युवक की मौत
कांकेर - टैक्सी की टक्कर में भंडारी पारा के किराना व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगरी विकासखंड के ग्राम सेमरा की है। भंडारीपारा वार्ड के किराना व्यवसायी तथा दैनिक भास्कर परिवार से जुड़े 40 वर्षीय राजेश यादव पिता नागेंद्र अपने साथी अनिल यादव के साथ बाइक पर 21जनवरी को अपनी बहन के घर अमाली गए हुए थे। शाम को जब वह बाइक पर वापस लौट रहे थे तब ग्राम सेमरा के पास सामने से तेज गति से आ रही एक टैक्सी ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में वाहन चला रहे राजेश यादव को गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। पीछे बैठे युवक अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज धमतरी के अस्पताल में चल रहा है। विदित हो की राजेश इच्छापुर मर्दापोटी क्षेत्र में दैनिक भास्कर अखबार वितरण करते थे।