पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाग स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा प्रारंभ

संभाग स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा प्रारंभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भानुप्रतापपुर
भानुप्रतापपुर बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन एसोसिएशन के संरक्षक एसडीएम प्रकाश सर्वे, एसडीओ फारेस्ट एल एक्का की उपस्थिति में किया गया। एसडीएम ने सिक्का उछालकर मैच प्रारंभ कराया। उद्घाटन मैच धर्मेंद्र सरोज व निशांत यादव के बीच खेला गया, जिसमें निशांत यादव ने 21-16 से जीत हासिल की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया प्रतियोगिता का फायनल 26 जनवरी को खेला जाएगा। इसमें कांकेर, नारायणपुर, धमतरी, रूद्री, दल्लीराजहरा, मानपुर से टीम हिस्सा ले रही है। वहीं स्थानीय खिलाड़ी भी भारी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इस आयोजन के बाद क्षेत्र में इस खेल को बढ़ावा मिलेगा। आयोजन को सफल बनाने में सचिन दूबे, अरविंद परिहार, इब्राहिम खान, संजय ठाकुर, विक्की शर्मा आदि योगदान दे रहे हैं।




उद्घाटन मैच में धर्मेंद्र सरोज व निशांत यादव के बीच खेला गया, यादव 21-16 से जीते