अंदोरा की टीम क्रिकेट में विजयी
भास्कर न्यूज - गरियाबंद
ग्राम दर्रीपारा में जिला पुलिस ने सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिल्म प्रोजेक्टर से स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को माओवाद पर आधारित फिल्म दिखाई गई।
खेल आयोजन के तहत ग्राम खुर्शीपार और अंदोरा क्रिकेट टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें अंदोरा की टीम ने मैच जीता। ग्राम दर्रीपारा के ग्रामीणों एवं हायर सेकंडरी स्कूल की व्हालीबाल टीमों के बीच व्हालीबाल मैच खेला गया। इसमें स्कूली टीम ने मैच जीता। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत सभी टीमों को क्रिकेट किट एवं व्हालीबाल कीट व टी-शर्ट प्रदान किए गए। खेल आयोजन से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध और सामंजस्य स्थापित किये जाने हेतु आयोजित किया गया। साथ ही पुलिस विभाग की ओर से ग्राम दर्रीपारा में खिलाडिय़ों और ग्रामीणों हेतु सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। एसपी अभिषेक पाठक, डीएफओ नरेन्द्र कुमार पाण्डे, अतिरिक्त एसपी नक्सल आपरेशन एल डेविड, आमदी के सरपंच मनोहर मरकाम, डीके ठाकुर, भोला राम ध्रुव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।