पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगरियाबंद। इंटक के जिला व ब्लाक पदाधिकारियों की बुधवार को बैठक कांग्रेस भवन में हुई। इसमें महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रोशनी गोस्वामी, इंटक प्रदेश सचिव आबिद ढेबर और इंटक जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हमें एक होकर इस लड़ाई को लडऩा है। महिलाओं को उनका हक और समाज को विकास की दिशा में ले जाना है। आने वाला चार माह बाद लोकसभा के चुनाव हैं। हमें इसके लिए एकत्रित होकर कांग्रेस को विजयी दिलाना है। केंद्र में कांग्रेस का शासन लाना है ताकि देश का विकास हो सके।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेश तिवारी, चंद्रभूषण चौहान, चेतन सिन्हा, रमेश यादव, प्रवीण बाम्बोड़े, कमली साहू, अर्चना गुप्ता को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह राजपूत, शरद तिवारी, करा डोंगरे, नीलांबर सांडिल्य, इजफर खान, नादिर कुरैशी उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.