संघ एकजुटता का परिचय देगा
भास्कर न्यूज - गरियाबंद
आदिम जाति कल्याण विभाग के अधीन संचालित आदिवासी कन्या आश्रम विजयनगर पंटोरा की अधीक्षिका शशिकला खाखा को तीन छात्राओं के दीवार फांदकर फरार होने के मामले पर निलंबित किए जाने का मामला तूल पकड़ लिया है।
अधीक्षक संघ का दो टूक कहना है कि निलंबन वापस हो। इसी सिलसिले में अधीक्षक संघ जिला इकाई की बैठक बुधवार को सांई मंदिर में हुई। इसमें जिला के सभी अधीक्षकों ने यह निर्णय लिया है कि संघ एकजुटता का परिचय देगा। हम समस्त अधीक्षक संघ से जुड़े हुए है और एकता के सूत्र में बंधे रहेंगे।
बैठक में जिला संरक्षक टीएस देव, जिला अध्यक्ष अवधराम मरकाम उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जाटवार, सचिव रोहित नेताम ने कहा कि हम सब अपने कार्य के प्रति पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा बरतेंगे। पूर्व मे सहायक आयुक्त गरियाबंद को संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया था कि चार दिवस के भीतर पंटोरा अधीक्षक को बहाल किया जाए।
ऐसा नहीं करने पर सामूहिक त्याग पत्र सौंपेंगे। किंतु सहायक आयुक्त द्वारा 21 जनवरी को संघ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर
पूर्ण आश्वासन के बाद त्याग पत्र निर्णय को निरस्त करने का आश्वासन दिया है। आश्वासन मिलने पर संघ ने सहायक आयुक्त का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनुसुइया ध्रुव, गैंदी ठाकुर, आशा ठाकुर, अनिमा बाखला, संतोष टाण्डे, उदल सोरी, भाग सिंह ठाकुर, श्रवण कुमार, गीता ठाकुर, जोहन दीवान, लाला राम ठाकुर, सुनील मेहर, वासनिक सहित गरियाबंद, मैनपुर, छुरा, देवभोग, फिंगेश्वर ब्लॉक के अधीक्षक उपस्थित थे।