हादसे में युवक की मौत
ओटगन ((सिमगा)) - नगर में पुराने भारत गैस प्लांट के पास बुधवार को हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शाम 4.30 बजे सिमगा से तिल्दा की ओर मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04. के आर 5569 पर सवार दो युवकों को तिल्दा की ओर से आ रही ट्रक क्र. सीजी 10.सीई. 2936 के टक्कर मार दी। जिससे 21 वर्षीय यशपाल सतनामी निवासी पचरी खरोरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सुरेंद्र सतनामी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।