- Hindi News
- गांवों में तलाश रहे प्रतिभाएं एक लाख में
गांवों में तलाश रहे प्रतिभाएं एक लाख में
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने अब बस्तर के ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं की तलाश शुरू की है।
जिले के हर ब्लाक से दो लड़के और दो लड़कियों का चयन किया जाएगा। जिसमें 13 से 14, 14 से 15 और 15 से 16 आयु वर्ग के बच्चे रहेंगे। इनकी हाइट, दौड़, हॉकी बाल थ्रो समेत उनकी रूचि के ग्रामीण खेल का बेसिक टेस्ट लिया जाएगा। इस तरह ब्लाक स्तर से चयनित बच्चों को जिला स्तर की स्पर्धा में उतारा जाएगा। जनवरी के अंत में ऐसे चयनित बच्चों की डिटेल रायपुर में राज्य स्तर के मुकाबले के लिए भेजी जाएगी।
अंतिम रूप से सामने आने वाली प्रतिभाओं का जब नेशनल स्तर पर चयन होगा तो उन्हें खेल विभाग नेशनल एकेडमी में एडमिशन दिलवा कर खेल का विशेष प्रशिक्षण दिलवाएगा। इसमें महत्वपूर्ण यह है कि इस तरह के बच्चों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी करवाई जानी है।
हर ब्लाक से दो लड़के और दो लड़कियों का होगा चयन। राष्ट्रीय स्तर पर दम दिखाने वाली प्रतिभाओं को मिलेगा मौका नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोटर्स में ट्रेनिंग लेने का।
28 खिलाडिय़ों मे से 14 की फाइनल होगी लिस्ट
क्चखेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को होगी जिला स्तरीय सलेक्शन एनआईएस के हॉकी कोच के साथ एमपीईडी दीपक भगत ब्लाक स्तर से चयन करेंगे प्रतिभाओं का।
क्च28 जनवरी को जगदलपुर में जिला स्तर की सलेक्शन ट्रायल की प्रक्रिया होगी पूरी। इसके साथ ही राज्य स्तर के लिए भेजी जाएगी सूची।
क्चसातों विकासखंड में पीटीआई करेंगे सहयोग। जिस खेल में जिस खिलाड़ी की रूचि होगी, उसी खेल में बढ़ाया जाएगा बच्चों को आगे।
क्चब्लाक और जिला के लिए एक लाख रुपए का आबंटन जारी किया है खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने।
क्च2 लड़के, 2 लड़कियां चयनित होंगी हर ब्लाक से। 28 खिलाडिय़ों में से अंतिम तौर पर 14 की फाइनल लिस्ट जाएगी रायपुर में।
क्चग्रामीण और निचले स्तर से प्रतिभाओं का चयन करके भविष्य के लिए तैयार किए जाएंगे बेहतर खिलाड़ी।
क्चखेलों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी पूरी तव्वजो दी जाएगी। उन्हें शिक्षा का नुकसान नहीं होगा।
नेशनल स्तर पर चयन होने के बाद खेलों में ट्रेनिंग का मिलेगा बड़ा मौका