सटोरियों की पुलिस को सूचना दें
लटुवा - लगातार शिकायत मिल रही है कि ग्राम पंचायत लटुवा में युवा पीढ़ी एवं बच्चे सट्टा पट्टी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। मां बाप द्वारा जेब खर्च के पैसे को ये जुए एवं सट्टे में फूंक रहे हैं। जिला क्राइम ब्रांच प्रभारी बलौदाबाजार के ईश्वर टोप्पो ने कहा कि जुआरियों एवं सटोरियों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। कहीं भी सट्टा पट्टी लिखने एवं जुआ खेले जाने की जानकारी किसी भी व्यक्ति द्वारा इस नंबर 9826117944 पर जानकारी दे। हमारे द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी। गांव के साइकिल दुकानों एवं गली कुचों मे सट्टा पट्टी लिखते उसके एजेंट देखे जा सकते हैं। इस समस्या से लटुवा ही नहीं मोहतरा, झोंका, शुक्ला भाटा, रसेडा, रसेडी, मेढ़, डमरू, ताराशिव, नयापारा, अमलकुंडा, खैदा, मुढियाडीह, बेमेतरा के अलावा क्षेत्र के ग्रामीण त्रस्त हैं।