पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दम

खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धमतरी
ऋग्वेद एकेडमी गोकुलपुर रुद्री रोड में वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी सुधा कुमार, शिक्षक खुमान सिंह ठाकुर व व्यवस्थापिका सूर्यप्रभा चेठियार की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा ओम सांई राम पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।
मैडम सुधा ने खेल का आगाज मशाल जलाकर किया।
राजा खान, छबीला साहू ने मशाल लेकर मैदान की परिक्रमा की।कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों ने खेलकूद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के पालकों के लिए भी आकर्षित खेलकूद का आयोजन हुआ, जिसमें गोला फेंक में प्रथम सरस्वती देवी, द्वितीय नूतन, सास बहू रेस में प्रथम ज्योति वर्मा, द्वितीय उतरा सोनकर ने स्थान प्राप्त किया। इन खेलों में विजयी हुए विद्यार्थियों व पालकों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण किया।
पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों को खेल के महत्व की जानकारी दी व प्रतिभागी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया।