पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में आप की पहली रैली

शहर में आप की पहली रैली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली की लचर कानून व्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
भास्कर न्यूज - धमतरी
दिल्ली में सरकार चला रही केजरीवाल की आम आदमी पार्टी देश के साथ दुनिया में भी चर्चित हो गई है। इस पार्टी का गठन जिले में भी हो चुका है। पार्टी की पहली रैली बुधवार को शहर में बाइक रैली निकली। रैली में कार्यकर्ताओं की संख्या काफी कम रही, जो चर्चा का विषय रहा।
दिल्ली की लचर कानून व्यवस्था एवं दिल्ली पुलिस का नियंत्रण राज्य शासन को सौंपने की मांग पर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली।
रैली मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्टे्रट पहुंची। यहां राष्ट्रपति के नाम से कलेक्टर एनएस मंडावी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में नीरज गुप्ता, महिपाल सोनी, महेंद्र राजपुरिया, तारेंद्र परमार, श्रीनाथ सिंग, पुष्कर यादव, दानेश साहू, सतीश गुप्ता, लुकेश सिंह, चंद्रेश सिन्हा, आशीष साहेब, उर्मिला वानखेडे, श्रद्धा वानखेड़े शामिल हैं।
जनप्रतिनिधियों का अपमान
संयोजक नीरज गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था चिंता का विषय है। महिला उत्पीडऩ, मादक वस्तु व्यापार, अवैध वसूली जोरो पर है।



धमतरी. आप कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।