पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटे रेलिंग बढ़ा रहे खतरा, हादसे की आशंका

टूटे रेलिंग बढ़ा रहे खतरा, हादसे की आशंका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शंकरदाह, संबलपुर पुल में लगे रेलिंग क्षतिग्रस्त, रिपेयरिंग पर ध्यान नहीं।
भास्कर न्यूज - धमतरी
जिले के पुल-पुलियों की हालत खराब है। रिपेयरिंग के अभाव में स्थिति बिगड़ते जा रही है। शंकरदाह, संबलपुर, बोरिदखुर्द की हालत काफी खराब है। टूटे रेलिंग में हल्की सी चूक हुई तो सीधे नहर में गिरेंगे।
शंकरदाह पुल की रेलिंग को टूटे पांच साल से ज्यादा हो गए। पुल के दोनों ओर अंधा मोड है, जिससे अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी है। वाहन चालक का ध्यान हटा तो सीधे पुल में गाड़ी गिरेगी। कई बार यहां दुर्घटना भी हो चुकी है। ग्रामीण रेलिंग को बनवाने की मांग कर रहे, लेकिन विभाग सुधि नहीं ले रहा। यही हाल संबलपुर पुल का है। मुख्य नहर के ऊपर बने पुल के दोनों ओर की रेलिंग बीच बीच से जगह-जगह टूट गई है। खतरे को भांपने के बाद भी रिपेयरिंग नहीं होने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा।