- Hindi News
- गांव के प्रवेश द्वार से बस्तीभर फैली है गंदगी
गांव के प्रवेश द्वार से बस्तीभर फैली है गंदगी
ग्राम मुड़पार में समस्याओं का अंबार, नाली व उप स्वास्थ्य केंद्र की दरकार।
भास्कर न्यूज - धमतरी
ग्राम पंचायत मुड़पार की गंदगी पहचान बन रही है। गांव के प्रवेश द्वार से लेकर बस्ती में कचरा व गंदा पानी बह रहा है। समस्या दूर नहीं होने से ग्रामीणों में भी आक्रोश है।
ग्राम पंचायत मुड़पार व आश्रित गांव शकरवारा में 18 वार्ड है। यहां की जनसंख्या 800 है। पंचायत की अनदेखी से गांव की समस्याएं दूर नहीं हो रही। नाली नहीं होने से गांव में ही गंदा पानी बहते रहता है। गंदे पानी के बीच लोगों का आवागमन हो रहा है। पहुंच मार्ग किनारे भारी मात्रा में कचरा एकत्रित हो गया है। कचरे के कारण रास्ता कम होते जा रहा है। कचरा डालने वालों को ग्रामीणों ने मना भी किया, लेकिन लापरवाही थम नहीं रही। गांव में स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था नहीं है। शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। दिन ढलते ही वृद्धों के कदम थम जाते हैं। लोगों को रोजगार गारंटी, वृद्धा पेंशन आदि का लाभ नहीं मिल रहा। नलजल सुविधा मिलने से पानी की समस्या दूर हो गई, लेकिन कई हैंडपंप अब भी बंद पड़े हैं। बिजली नहीं होने पर ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की भी व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण आए दिन बीमारों को परेशानी उठानी पड़ती है। गंभीर लोगों को सीधे शहर लाना पड़ता है।
मांग की हैं
॥विकास कार्यो के लिए पंचायत जुटी हुई है। नाली, शकरवारा में गौरव पथ के लिए फंड की मांग किए हंै। सफाई व्यवस्था थोड़ी खराब है। सड़क में कचरा फेकने वालों को कई बार मना भी कर चुके, लेकिन वे अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे।ञ्जञ्ज
राजेश यादव, सरपंच मुड़पार
धमतरी. मुड़पार सड़क किनारे डंप पड़ा कचरा एवं सड़क में बहता गंदा पानी।
ग्राम पंचायत मुड़पार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, शाम ढलते ही गांव में छा जाता है अंधेरा, लोगों में बढ़ रहा आक्रोश