असंगठित कर्मकार कार्यशाला 4 से
कांकेर - जिला पंचायत कांकेर द्वारा मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार स्वावलंबन पेंशन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में 4 फरवरी को जनपद पंचायत कांकेर, 6 को जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल व 7 को जनपद पंचायत चारामा में होगा। इसी तरह 11 को जनपद पंचायत अंतागढ़, 12 फरवरी को जनपद पंचायत कांकेर, 14 को भानुप्रतापपुर तथा 18 को जनपद पंचायत नरहरपुर में होगा। 19 को पखांजूर ((कोयलीबेड़ा)) 21 को अंतागढ़, 22 को दुर्गूकोंदल एवं 25 फरवरी को जनपद पंचायत चारामा आयोजित कार्यक्रम संबंधित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में समय प्रात: 10.30 से शाम 5 बजे तक असंगठित कर्मकारों का स्वावलंबन पेंशन योजना अंतर्गत कार्यशाला- शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम रायपुर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।