झांकी निकाली और नगर भ्रमण किया
लटुवा - छग महुआ महासंघ के बैनर तले जिला स्तरीय बलौदाबाजार में धीवर निषाद समाज द्वारा गुहा निषाद जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बलौद बाजार जिला के अलग अलग जगहों से समाज के लोग पहुंचे हुए थे। इस मौके पर समाज के लोगों ने कहा कि धीवर निषाद समाज बहुत ही मेहनती समाज है। इसका गौरवशाली इतिहास रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बसंत तारक एवं लक्ष्मी बघेल पूर्व विधायक, नंदकुमार साहू, गायत्री कैवर्त, रमेश धीवर उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान जिला के मछुआ महासंघ के सदस्यों ने आकर्षक झांकी निकाल कर पूरे शहर में भ्रमण किया। इस अवसर पर गोलू कैवर्त, नरेन्द्र फेकर, गंगासागर निषाद, प्यारे फेकर, धनीराम धीवर, पुनीत धीवर, पुरुषोत्तम कैवर्त, ताराचंद फेकर, रामायण धीवर, प्रेमिन बाई धीवर, पदमा धीवर, रमशील्ला धीवर आदि शामिल थे।