पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शनी से लाभान्वित हुए 554 विद्यार्थी

प्रदर्शनी से लाभान्वित हुए 554 विद्यार्थी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद - दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान माडल प्रदर्शनी का मंगलवार 21 जनवरी को समापन हुआ। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत आयोजित विज्ञान माडल प्रदर्शनी में जिले से 554 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों का चयन अंतिम रूप से राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए किया गया। समापन अवसर पर चयनित प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की गई। शिशु संस्कार केंद्र के सभागार में आयोजित समापन समारोह में शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य डा एके नेमा ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पारस चोपड़ा, ऐश्वर्या तिवारी, अपर कलेक्टर ओंकार यदु बतौर विशेष अतिथि मंचस्थ थे। कार्यक्रम का संचालन कन्या शाला की प्राचार्य डा साधना कसार एवं आभार प्रदर्शन सहायक संचालक आरएमएसए हिमांशु भारतीय ने किया।