पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी नहीं मिले तो मचाया हंगामा

अधिकारी नहीं मिले तो मचाया हंगामा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने कर्मचारियों को सुनाई खरी खोटी।
भास्कर न्यूज - धमतरी
ग्राम परसुली से सतनामी समाज के दो दर्जन से अधिक महिलाएं मध्यान्ह भोजन और सीसी रोड की शिकायत लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट, जिला पंचायत, शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के दफ्तर पहुंची थी। समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथी भास्कर के साथ पहुंची लताबाई डहरिया, केजीन बाई बंजारे, सीताबाई बंजारे, हेमलता बंदे, सीताबाई बंजारे, पूर्णिमा डहरिया, उर्मिला बंदे आदि को कहीं भी अधिकारी नहीं मिले।
अधिकारियों के दफ्तर में नहीं मिलने से महिलाएं बिफर गई और खरीखोटी सुनाती हुई लौटी। महिलाएं ने कहा कि पहले भी वे अपनी शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंची थी, लेकिन अधिकारी नहीं मिले। अपनी शिकायत सुनाए बगैर उन्हें आवक-जावक शाखा में ज्ञापन सौंपकर लौटना पड़ा।
दोबारा जब पहुंची, तो भी अधिकारी गायब रहे। महिलाओं का कहना है कि वे गंभीर शिकायतों को अधिकारी के सामने नहीं रख पा रही हैं, जिससे समस्याएं ज्यो की त्यों बनी हुई है।




आने-जाने में समय और धन की बर्बादी

बड़ी उम्मीद लेकर ग्रामीण वाहनों से कलक्ट्रेट पहुंचती है, लेकिन उन्हें समय पर शिकायत सुनने अधिकारी नहीं मिलते, जिससे उनकी उम्मीदों पर पानी फिर जाता है। उनके आने का कोई फायदा नहीं। साथ आए श्री भास्कर ने आरोप लगाया कि अधिकारी दफ्तरों से नदारद रहते हैं। उच्चाधिकारियों का लगाम नहीं है, जिससे उनके हौसले बुलंद हो गए हंै। उन्होंने कलेक्टर से लापरवाह अधिकारियों पर शिकंजा कसने की मांग की है।



धमतरी. अधिकारी नहीं मिलने पर बैरंग लौटे ग्रामीण।