लोकपाल दफ्तर में ताला
मनरेगा लोकपाल दफ्तर अधिकांश दिन रहता है बंद। कई मामलों की हुई शिकायत, नहीं मिला फरियादियों को लाभ।
भास्कर न्यूज - धमतरी
मनरेगा कार्यों में होने वाले भ्रष्टाचार व अनियमिता पर रोक लगाने के लिए कलक्ट्रेट के दूसरे मंजिल में शिकायत कार्यालय मनरेगा लोकपाल दफ्तर बनाया गया है। शुरूआती दौर में अधिकांश गांव के पीडि़त मनरेगा मजदूरों व ग्रामीणों ने अनियमिता की कई बार दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत किए, लेकिन न्याय नहीं मिला। यही वजह है कि लोग मनरेगा में होने वाले फर्जीवाड़ा की शिकायत करना बंद कर दिए। अधिकांश दिन यहां नियुक्त लोकपाल नजर नहीं आते। सिर्फ एक कम्प्यूटर ऑपरेटर ही नजर आता है।
नहीं मिलते लोकपाल
पिछले कुछ दिनों से इस दफ्तर में दिनभर ताला लटका रहता है। जिस उद्देश्य को लेकर जिला में मनरेगा लोकपाल दफ्तर बनाया गया, उसका उद्देश्य पूर्ति नहीं हो पाया। कई शिकायत के बाद भी पीडि़तों को न्याय नहीं मिला। ऐसे में लोगों का विश्वास मनरेगा लोकपाल से उठ गया है, जिसके चलते यहां कोई शिकायत करने नहीं पहुंचते। जिससे अधिकांश दिन यह दफ्तर बंद पड़ा रहता है, जिससे पीडि़तों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
धमतरी. कलेक्ट्रेट स्थित लोकपाल दफ्तर में ताला देख लौट रहे शिकायतकर्ता।