पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2352 छात्राओं का हुआ नेत्र परीक्षण

2352 छात्राओं का हुआ नेत्र परीक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुरुद
राष्ट्रीय अंधत्व निनयंण कार्यक्रम के तहत कुरूद ब्लाक के सिर्री एवं कुरूद सेक्टर के अंतर्गत 18 माध्यमिक शालाओं के 2352 छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 55 बच्चों में दृष्टिदोष पाया गया। जिन्हें दूर करने की खातिर पॉवर के चश्मे दिए गए। नेत्र सहायक अधिकारी क्षितीज साहू ने बताया कि कुरूद एवं सिर्री सेक्टर के अंतर्गत माध्यमिक शाला हीरा गाडाडीह, भोथली, मंदरौद, नवीन जोरातराई, खैरा, मोंगरा, परखंदा, के स्कूलों में सभी छात्र दृष्टिदोष से पीडि़त मिले।
शासकीय माध्यमिक शाला सिर्री में 8, बकली में 9 बानगर में 6, सिवनीकला में 5, कातलबोड 4, चरमुडिया में 4, सेलद्वीप में 3, उमरदा में 1, चर्रा 4, कुल 44 बच्चों को जिला अंधत्व नियंत्रण ईकाई धमतरी से पॉवर के चश्में उपल्बध कराए गए।



कुरुद. छात्र-छात्राओं को चश्मा वितरण किया गया।