निर्माण सामग्री रास्ते पर
राजिम - नगर की विभिन्न गलियों में इन दिनों निर्माण सामग्री रेत, गिट्टी आदि रास्ते पर रख देने से लोगों का आने-जाने में दिक्कत होती है, हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
वार्डवासी अरविंद. संजय सोनी, होरीलाल आदि लोगों का कहना है कि एक तो गलियां वैसे ही संकरी है, उस पर निर्माण सामग्री रख देते से आना-जाना मुश्किल हो जाता है। वार्ड क्रमांक 7,8,1,2,5, 6 सहित राजीव लोचन मंदिर नदी घाट जाने के मार्ग पर निर्माण सामग्री रास्ते पर देखी जा सकती है। कभी स्कूल जाते बच्चे गिर जाते हैं तो कभी वाहन सवार गिर जाते हैं। लोगों का कहना है कि घर बनाने वालों सहित नपं को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए कि निर्माण सामग्री रास्ते पर रखे जाने से लोगों को परेशानी होती है। लोग नहीं मानते हैं तो नपं को चेतावनी देकर कार्रवाई करनी चाहिए।