- Hindi News
- सुधीर बने शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष
सुधीर बने शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष
भानुप्रतापपुर - छग शिक्षक संघ प्रांतीय संगठन का चुनाव अंबिकापुर में हुआ। प्रांत के सभी जिले के पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया। चुनाव में मात्र आठ मतों के अंतर से सुधीर गौतम प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए। इसी प्रकार नीलकंठ सारहुल उप प्रांताध्यक्ष, हरिलाल जायसवाल महामंत्री, दिलीप केशरवानी कोषाध्यक्ष, केएस नेताम प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को छग षिक्षक संघ के कांकेर जिला अध्यक्ष टीएस ठाकुर सहित संगठन मंत्री एसएस कोमरे, सचिव पीआर कुंजाम, राजेश तेता, विकासखंड भानुप्रतापपुर अध्यक्ष पारस उसेंडी, गणेश यदु, अशोक योगी, आरएन हिरवानी, एमएस कुंजाम, अरूण बघेल, हरिसिंह उईके आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।