पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल स्टॉफ की हमेशा गायब रहने की शिकायत

अस्पताल स्टॉफ की हमेशा गायब रहने की शिकायत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरसीवां - कहने को तो सरसीवां में 10 बिस्तर शासकीय प्राथमिक चिकित्सालय है, लेकिन लोगों को इसके कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां स्टॉफ की अनुपस्थिति से लोगों को हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं प्रभारी डाक्टर, स्टाफ की अनुपस्थिति को स्टॉफ की कमी बताकर पल्ला झाड़ लेते है। शिकायत मिली है कि गु़रुवार को शासकीय स्कूल के एक छात्र को ड्रेसिंग के लिए 2-3 घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
यहां से पांच किमी दूर जोगीडीपा निवासी छात्र शशि भूषण को दो दिन पूर्व स्कूल में चोट लगी थी। वह शासकीय प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचा तो स्टॉफ के नहीं रहने से उसे काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। प्रभारी डॉक्टर दिनदयाल साहू से जानकारी लेने पर पता चला की डाक्टर साहू छुट्टियों पर हैं। बीएमओ रोशन देवांगन का कहना था कि हमारे यहां स्टॉफ की कमी है, जिससे असुविधा हो रही है।




॥डॉक्टरों की पोस्टिंग तो रायपुर से होगी। हम तो हर महीने डाक्टरों की कमी की जानकारी संचालक स्वास्थ्य विभाग को भेज रहे हैं।॥

डॉ प्रमोद तिवारी,

सीएमओ बलौदाबाजार

॥अभी तो मैं छुट्टी पर हूं । मैं अकेला क्या करूं, हमारे यहां डाक्टरों की कमी है। जब से एक साथ 5 डाक्टरों का ट्रांसफर हो गया है, पूरे ब्लाक में चिकित्सा व्यवस्था बिगड़ गई है। मुझ अकेले को तीन-तीन पीएससी और इमरजेंसी में बिलाईगढ़ सीएससी देखना पड़ता है। वहीं पूरे ब्लॉक में स्टॉफ एवं दवाओं की कमी है। कोट एवीडेंस के लिए भी बीच-बीच में जाना पड़ता है।॥

डॉ. दिनदयाल साहू,

प्रभारी डॉक्टर सरसीवां