पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरीदी केंद्र का रास्ता बेहद खराब

खरीदी केंद्र का रास्ता बेहद खराब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - ग्राम मालगांव धान खरीदी केंद्र में वाहनों के आवागमन के लिए बने मार्ग की स्थिति काफी खराब है।
खरीदी केंद्र तक पहुंचने मार्ग में जगह जगह गड्ढे होने से वाहनों का आवागमन बंद है। लोगों को आवागमन पैदल करना पड़ रहा है। सड़क खराब होने के चलते किसानों को धान लेकर अपने ट्रैक्टर से दूसरे मार्ग से गांव की बस्ती से होकर आना जाना पड़ता है। यह जमीन निजी है तथा यदि जमीन मालिकों ने अपने जमीन के तरफ से आवागमन बंद करा दिया तो किसानों को खरीदी केंद्र में धान लेकर पहुंचने में काफी परेशानी होगी। किसानों की मांग है कि खरीदी केंद्र तक पहुंचने सड़क मार्ग की मरम्मत बेहतर ढंग से हो जिससे उन्हें निजी जमीन की ओर से आवागमन के लिए निर्भर न रहना पड़े।
शेष पेज 16 पर

ग्राम नांदनमारा के रमेश सिन्हा, पांडु मंडावी, कुमार उसेंडी, रामप्रसाद कुंजाम, दिलीप साहू, ठेलका बोड़ के दोलेश जैन ने कहा कि मालगांव खरीदी केंद्र तक पहुंचने मार्ग की स्थिति तुरंत सुधारी जाए।