- Hindi News
- कांग्रेसियों ने नेताजी का स्मरण कर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेसियों ने नेताजी का स्मरण कर दी श्रद्धांजलि
भास्कर न्यूज - कांकेर
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 117 वीं जयंती पर गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किए। विधायक शंकर लाल ध्रुवा ने पुष्प अर्पण करते हुए कहा कि देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर राजेश तिवारी, नरेश ठाकुर, गजानंद जैन, पुरुषोत्तम पाटिल, नरेश बिछिया, डायमंड जिलानी, पूजा बोरकर, झमित जैन, ज्ञानेश चौहान, इशहाक अहमद खान, ललित ठाकुर, शिवांकित श्रीवास्तव, चैतराम, सुरेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे ।
नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान
भानुप्रतापपुर - शिवसेना द्वारा आजादहिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्रबोस एवं हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे के जन्म दिन पर स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में फल वितरण किया गया। शिवसेना नेता हरेश चक्रधारी ने कहा जिस प्रकार अंग्रेजों के खिलाफ नेताजी ने आजाद हिंद फौज के द्वारा आंदोलन किया उसी प्रकार बाला साहब ठाकरे भी हमेशा अन्याय, अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ लड़ते रहे जिस पथ पर शिवसैनिक चलते हैं। इस अवसर पर महेश पटेल,गणेश मिश्रा, राजू श्रीवास, बालमुकुंद, डोमेश खुरश्याम, अनुज उसेंडी, ओमकार दुग्गा उपस्थित थे।
शिवसैनिकों ने किया फलों का वितरण
कांकेर - शिव सेना ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फलों का वितरण किया। इस मौके पर शिवसैनिकों ने नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जाति प्रथा भेदभाव से ऊपर उठकर अखंड हिन्दुस्तान का निर्माण में सहयोगी बनने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश कार्यकारिणी प्रतिनिधि विजय प्रकाश शर्मा, चंद्र मौली मिश्रा, संत पटेल, कमलु यादव, संतू निर्मलकर, निर्मल तेता, दिनेश यादव, देवेंद्र यादव, संजय यादव, कैलाश मंडावी, अर्जुन यादव, यशवंत पटेल, रोमन पटेल, भीम यादव आदि उपस्थित थे ।