पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के मेगा स्वास्थ्य शिविर में कई संस्थाएं करेंगी सहयोग

बच्चों के मेगा स्वास्थ्य शिविर में कई संस्थाएं करेंगी सहयोग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कांकेर
28 जनवरी को होमगार्ड मैदान सिंगारभाठ में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर जनसहयोग से लग रहा है। इसमें जिलेभर के 14 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। शिविर के आयोजन में विभिन्न स्वयं सेवी संस्था के सदस्य वालिंटीयर की भूमिका निभाएंगे और पालकों को प्रेरित कर बीमार बच्चों को स्वास्थ्य कैम्प तक लाने में सहयोग करेंगे।
कलेक्टर अलरमेल मंगई डी ने आज चैम्बर ऑफ कामर्स, लायंस क्लब, लायनेस क्लब, नेहरू युवा केन्द्र, जेसीस, वृद्घाश्रम सहित अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं की बैठक लेकर स्वास्थ्य जांच शिविर में सहयोग करके बच्चों को बीमारी से मुक्त करने के कार्य में सहयोग करने की अपील की। दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे जिन्हें इलाज की जरूरत है और जो परिस्थितिवश स्वास्थ्य केन्द्र तक नहीं पहुंच पाते हैं, उनको इस स्वास्थ्य जांच शिविर में लाने और उनका उपचार प्रारंभ करने में स्वयं सेवी संस्था सहयोगी भूमिका निभा सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे और अगले इलाज के लिए विशिष्ट अस्पतालों में भेजा जाएगा। बैठक में लायनेस क्लब की अध्यक्ष भावना हड़प, लायंस क्लब अध्यक्ष राजेश तिवारी, चैंबर ऑफ कामर्स के अनूप शर्मा, जेसीस के उमेश डहरिया, वृद्धाश्रम संचालिका बुलबुल बैद के अलावा गफ्फार मेमन, चंद्र जय मरकाम, मयंक हड़प, ज्योत्सना गुप्ता, अरुण कैशिक, सीईओ जिला पंचायत भीम सिंह, जिला चिकित्सा अधिकारी डा डीके तुर्रे, महिला बाल विकास अधिकारी टीके जाटवर आदि उपस्थित थे।