सांसद पोटाई करेंगे ध्वजारोहण
कांकेर - गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि सांसद सोहन पोटाई यहां ध्वजारोहण करेंगे। मुख्य अतिथि का शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड कांकेर में समारोह स्थल पर सुबह 8.59 बजे आगमन होगा। सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे एवं राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज सलामी लेंगे। मुख्य अतिथि इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9.35 बजे हर्ष फायर, रस्मी परेड द्वारा राष्ट्रपति की जय का उदघोष करेंगे। जिला पुलिस बल एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सुबह 9.50 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को झांकी के माध्यम से 10.50 बजे प्रदर्शन और सुबह 11.50 बजे पुरस्कार वितरण एवं समारोह सम्पन्न किया जाएगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी।