नशे में पेड़ से टकराया
कांकेर - नेशनल हाईवे पर आतुरगांव व कुलगांव के बीच हुए सड़क हादसे में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। शाम 6 बजे के बाद भी उसके परिजन नहीं पहुंच पाए थे। धनोरा निवासी वीर नारायण सिंह ठाकुर धनोरा जाने बिना नंबर की बाइक से रवाना हुआ था। शराब के नशे में धुत्त ग्रामीण की बाइक कुलगांव के निकट सड़क किनारे पेड से जा टकराई। घटना में ग्रामीण के सिर में गंभीर चोटें आई तथा बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर संजीवनी वाहन मौके पर पहुंच घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाई। घायल से थोड़ी बहुत मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने उसके परिजनों तक संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी।