पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हल्बा मेधावी छात्रों का किया सम्मान

हल्बा मेधावी छात्रों का किया सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह ग्राम धनेलीकन्हार में किया गया। मुख्य अतिथि बुधियार सिंह बारला थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानू राम भूआर्य ने की। समारोह में प्रतिभावन छात्र चीमलता औरसा, चम्मन प्रसाद गवर्ना, विनय कुमार गंावर, मोनिषा कृषान, मोहनीश भोयर, श्रीराम गांवर, टीकेश नायक एवं नीतू बारला को प्रतिभा उत्कर्ष कोष समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला रोजगार अधिकारी बिसनाथ ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। इंजीनियर द्वारिका राम रावटे केशकाल ने अपने जीवन की मार्मिक घटनाओं का उल्लेख करते बताया सफलता प्राप्त करने लक्ष्य निर्धारण आवश्यक है । इस अवसर पर दीपक बारला, विवेक रावटे, केशु कुल्हरिया, पंचू राम नायक, गीता ठाकुर, देववत्ती रावटे, सुमन बेलोधिया, ननकी बाई रावटे, चैतराम भोयना, लखू कोसमा, विरेन्द्र मारगिया, ईश्वर नाग, धनसाय भेडिय़ा, श्यामसुन्दर गांवर, दुकाल राम औरसा, चुन्नू राम माहला, देवनाथ नायक तथा प्रतिभा उत्कर्ष कोष समिति के पदाधिकारी उपेश्वर ठाकुर, जगदीश भोयर, धरम ठाकुर, हरिचन्द्र औरसा सहित सामजिक बंधु बड़ी संख्या उपस्थित थे ।