पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुपोषण उन्मूलन की शुरुआत 28 को

कुपोषण उन्मूलन की शुरुआत 28 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्व सहायता समूहों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
भास्कर न्यूज - कांकेर
मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह 28 जनवरी को यहां महत्वाकांक्षी परियोजना कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। एकीकृत कार्य योजना के तहत प्रस्तावित इस कार्यक्रम में 15 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाएं, गर्भवती महिलाएं, शिशुवती महिलाएं और 5 वर्ष तक के बच्चों को केंद्र बनाया गया है। योजना के क्रियान्वयन के माध्यम से एक ओर कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण का प्रयास किया जाएगा, दूसरी ओर स्व सहायता समूहों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर अलरमेल मंगई डी ने आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत वार कुपोषित बच्चों के नाम, 15 से 18 वर्ष तक की किशोरी बालिका के नाम, गर्भवती महिला, शिशुवती महिला और 5 वर्ष तक के बच्चों के नाम जिला कार्यालय में दो दिन में जमा कराए जाएं। इसमें कहा गया कि जिला स्तर पर एक कंप्यूटर कार्यक्रम बनाकर प्रत्येक के स्वास्थ्य में हो रहे प्रगति की मानिटरिंग की जाएगी।
बैठक में उपस्थित मैदानी स्तर के अधिकारियों को 28 तारीख को लगने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर में जरूरतमंद बच्चों को चिकित्सीय जांच के लिए लाने के निर्देश भी दिए गए। इस के लिए शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में जानकारी देकर बीमार बच्चों को चिकित्सा शिविर तक ले जाने पालकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए ।




मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह करेंगे इसकी शुरुआत, बैठक में किया विचार