धूल से हादसा, मौत
कांकेर - सड़क से उड़ रही धूल के कारण हुए हादसे में एक चालक की मौत हो गई। कोरर थानांतर्गत चिल्हाटी निवासी अशोक कुमार 50 वर्ष पिता सियाराम ट्रक लेकर धान भरने गोंडाहुर जा रहा था। दुर्गूकोंदल के निकट ग्राम कोंडे के निकट मार्ग में चल रही अन्य वाहनों से धूल उडऩे लगी जिससे चालक को सामने से आ रही वाहन दिखाई नहीं तथा विपरीत दिशा से आ रही वाहन से ट्रक टकरा गई। घटना में गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाने के दौरान कोरर के निकट उसकी मौत हो गई।