विकास में कमी नहीं रहेगी : शर्मा
भास्कर न्यूज - भाटापारा
चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के विधायक बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर चैंबर सदस्यों ने उनका स्वागत किया। सुंदरानी के साथ भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम धौराभाठा रोड स्थित एक गोदाम में हुआ। चैंबर के सदस्यों ने सुंदरानी एवं शर्मा से विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। विधायक द्वय ने आश्वासन दिया कि भाटापारा के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। इस अवसर पर बब्बू मूंधड़ा, नानक गिदवानी, अमरजीत सलूजा, अंकित मूंधडा, रामरतन मूंधड़ा, गिरधर मूंधडा, गिरधर गोविंदानी, श्यामरतन मूंधडा, श्रीचंद छाबडिय़ा, नरेन्द्र भूषाणियां ,शिवनारायण आदि सदस्य उपस्थित थे।