पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकांश पंचायतों में ग्रामसभा निरस्त

अधिकांश पंचायतों में ग्रामसभा निरस्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धमतरी
ग्राम सभा को ग्रामीणों का नहीं मिला रिस्पांस। 14 में से 12 पंचायतों में सभा स्थगित। अधिकांश पंचायतों में पूरा नहीं हुआ कोरम।
ग्रामीणों की समस्या सुनने, पंचायतों के कार्यों का समीक्षा करने समेत विभिन्न 20 एजेंडों को लेकर गुरूवार को ब्लाक के 14 ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया गया, पर ग्रामीणों का रिस्पांस नहीं मिला। अधिकांश पंचायतों में कोरम के अभाव में निरस्त हो गया।
जनपद पंचायत के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 14 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 2 ग्राम पंचायत झूरानवागांव और अकलाडोंगरी में कोरम पूरा हुआ और ग्रामसभा की शुरूआत हुई। ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों और अधिकारियों की टीम के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्या व शिकायतें रखी। पंचायतों में हुए कार्यों का समीक्षा किया गया।
12 पंचायतों में निरस्त
ग्राम पंचायत कुर्रा में 4 लोग ही उपस्थित हुए। खपरी में 15, रीवागहन में 45, सेहराडबरी में 17, बोडऱा पु में 10, बिजनापुरी में 49, अमेठी में 14, कोलियारी में 14, बोरिदखुर्द में 55, अछोटा में 12, भटगांव में 25 लोग ही शामिल हुए। इन गांवों में ग्रामसभा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह नहीं दिखा। पंचायतों में ग्रामीण ही उपस्थित नहीं हुए। अधिकांश पंचायतों के जनप्रतिनिधि व अधिकारी शाम तक कोरम पूरा करने के लिए ग्रामीणों का इंतजार करते रहे, लेकिन ग्रामीण नहीं पहुंचे।
ग्रामीण काम में व्यस्त
अंचल में इन दिनों मनरेगा और खेती-किसानी का कार्य चल रहा है। यही वजह है कि कोई भी किसान व मजदूर खाली नहीं हैं, सभी कार्य में जुटे हुए है। शायद यही कारण है कि ग्रामीणों ने ग्रामसभा को रिस्पांस नहीं दिया। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पंचायतों में शासन प्रतिवर्ष ग्रामसभा आयोजित करते हैं, लेकिन किसी भी समस्या व मांगों पर कार्रवाई नहीं होते। ऐसे में यह ग्रामसभा का औचित्य नहीं है।




धमतरी. अछोटा में ग्रामीणों का इंतजार होता रहा।

धमतरी. ग्राम पंचायत भटगांव में पहुंचे लोग अधिकारी की राह तकते रहे।

भटगांव में इंतजार

ग्राम पंचायत भटगांव में 12 बजे ग्रामसभा आयोजित की गई थी। ग्रामीण व पंचायत पदाधिकारी एक के बाद एक उपस्थित हो रहे थे, लेकिन अधिकारी ही नदारद रहे। 9 पुरूष और 16 महिलाएं उपस्थित हुई, जिसके चलते यहां ग्रामसभा स्थगित हो गया।



- 14 में से 2 पंचायतों में हुई ग्रामसभा - 12 पंचायतों में पूरा नहीं हुआ कोरम