- Hindi News
- भ्रमण को ले डाइट के छात्रों ने किया हंगामा
भ्रमण को ले डाइट के छात्रों ने किया हंगामा
डाईट के छात्राध्यापकों ने शैक्षणिक भ्रमण में हो रहे विलंब को लेकर हंगामा मचाया।
भास्कर न्यूज - नगरी
गुरूवार को डाईट के छात्र छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण में लेटलतीफी की बात पर आक्रोष फू ट पड़ा। दोपहर को संस्थान के बाहर कुछ देर तक हंगामा भी हुआ। जिसके बाद छात्र एवं अध्यापकों ने डाईट कक्ष में तत्काल बैठक रख कई अहम चर्चा कर निर्णय भी लिए।
डाईट छात्रसंघ अध्यक्ष पुरनराम साहू, उपाध्यक्ष नोमश कुमार, नवीन कष्यप, विजेता साहू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि डाईट द्वारा प्रस्तावित शैक्षणिक भ्रमण में विलंब किया जा रहा है। भ्रमण कार्यक्रम को गति प्रदान नहीं करने से सभी छात्राध्यापकों में संस्था प्रमुख के प्रति भारी आक्रोश है। उन्होंने आगे बताया कि दिसम्बर महीने में बस्तर भ्रमण की जानकारी संस्था को दी गई थी, इसके बावजूद अंतिम जनवरी में भी भ्रमण के लिए तैयार नहीं हुए। विगत दो माह से शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर सभी छात्र छात्राओं को गुमराह किया जा रहा है। छात्रसंघ ने बताया कि लगभग 70 छात्र छात्राएं इस भ्रमण में जाने के लिए तैयार है लेकिन संस्था प्रमुख द्वारा इन स्थानों में जाने के लिए परमिशन नहीं दिया जा रहा है।
इन स्थानों को नक्सली क्षेत्र होने का हवाला देते हुए पहले कलेक्टर से परमिशन लाने की बातें संस्था प्रमुख द्वारा कही जा रही है,जबकि इन पर्यटन स्थलों में क्षेत्र के कई स्कू लों के बच्चों को ले जाया जा रहा है। कहीं भी कलेक्टर के परमिशन की जरूरत नहीं पड़ी। बैठक में सभी छात्राध्यापकों ने इन पर्यटन स्थलों में जाने की सहमति छात्रसंघ को दिया एवं नियत तिथि 28 या 29 जनवरी को शैक्षणिक भ्रमण में नही ले जाने पर आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई। छात्रसंघ ने बताया कि हर वर्ष एडमिशन के समय शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर 5 सौ रूपए डाईट में प्रत्येक छात्र छात्राओं से लिया जाता है। वर्तमान में 187 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है। जब भ्रमण कराने का समय आता है तब संस्था द्वारा कलेक्टर से परमिशन लाने का हवाला दिया जाता है।
मनाही नहीं
॥संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण छात्र छात्राओं को कलेक्टर से परमिशन मिलने के बाद ही भ्रमण में जाने की बात कही गई है। भ्रमण के लिए किसी को मना नहीं किया गया है।ञ्जञ्ज
कामायनी कश्यप, प्राचार्य डाईट
नगरी. प्राचार्य के खिलाफ रोष जाहिर करते छात्राध्यापक।