पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूक करने निकालेंगे रैली

जागरूक करने निकालेंगे रैली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस से प्रारंभ किया जाएगा। इस दिन सुबह नौ बजे से शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की शुरूवात की जाएगी। विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नये मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र का वितरण किया जाएगा और पूर्ण मतदान के संकल्प के साथ जागरूकता रैली निकाली जाएगी। नरहरदेव मैदान से प्रारंभ होकर यह रैली पुराना बस स्टैण्ड में समाप्त होगी। रैली में स्कूल कालेज के विद्यार्थी, स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य, युवा क्लब, अधिकारी कर्मचारी और आम नागरिक शामिल होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अलरमेल मंगई डी ने मतदाता जागरूकता रैली में अधिक से अधिक संस्था में शामिल होने अपील की है।