सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग
लखनपुरी - इलाके के किसानों ने लखनपुरी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक जगदलपुर को पत्र लिखकर की है। क्षेत्रीय किसान कल्याण समिति के बैनर तले अंचल के किसानों ने बैठक कर अपनी व्यथा बताते कहा विकासखंड चारामा में सिर्फ एक ही सहकारी बैंक की शाखा है।
किसानों को दीर्घकालीन, अल्पकालीन, केसीसी ऋण धान बिक्री राशि
के लिए लाइन लगानी पड़ती है। भीड़ होने के कारण अनावश्यक परेशानी व असुरक्षित महसूस करते हैं। किसानों ने बताया लखनपुरी में शाखा खोलने से क्षेत्र के समस्त किसानों को समय पर ऋण मिलेगा
जिससे कृषि कार्य में तेजी आएगी। चारामा शाखा में भीड़ कम होगी
समय पर काम शीघ्र हो पाएंगें। लखनपुरी से अंचल के 30-35 ग्रामों के लोग अपनी दैनिक दिनचर्या हाट बाजार व खाद बीज, धान बिक्री आदि के लिए यहां रोज आते हैं। लखनपुरी में लैम्पस है, छत्तीसगढ ग्रामीण बैंक की शाखा है।