पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर में निशक्तजन के लिए लगेंगे शिविर

जिलेभर में निशक्तजन के लिए लगेंगे शिविर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - निशक्तजन सामथ्र्य विकास योजनांतर्गत जिला उत्तर बस्तर कांकेर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में निशक्तजनों का पंजीयन करना, स्वास्थ्य परीक्षण करना, मेडिकल प्रमाण पत्र बनाया जाएंगे। यह 31 जनवरी को कांकेर के जनपद पंचायत भवन में और एक फरवरी को भानुप्रतापपुर जनपद सभागार में होगा। 7 फरवरी को दुर्गूकोंदल के सामुदायिक भवन, 11 फरवरी को नरहरपुर सद्भावना भवन व 13 फरवरी को चारामा के जनपद पंचायत भवन में आयोजित होगा। इसी तरह 18 फरवरी को कोयलीबेड़ा के जनपद सभाकक्ष पखांजूर व 19 को अंतागढ़ के जनपद पंचायत भवन में आयोजित किए जाएंगे।