20 छात्राओं को साइकिल दी गई
कांकेर - शासकीय हाईस्कूल परसोदा, विकासखंड चारामा में सरस्वती साइकिल योजना की 20 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामस्वरूप, उपाध्यक्ष राधेलाल सिन्हा, सदस्य रविन्द्र ध्रुवा, कांती बाई साहू, कुंवरबाई साहू, ग्राम प्रमुख रजमन ध्रुवा, सरपंच नंदा राम गोटा, पालक नवेल शोरी, राजेन्द्र साहू, संता सिन्हा, बिसाहू, माध्यमिक शाला प्रधानाध्यापक आरएल केशरी, शासकीय हाईस्कूल प्रभारी प्राचार्य के के गवर्ना, योगेश्वरी बंजारे, अमरदीप गुप्ता, जितन कुमार नरेटी, चैन सिंह नाग आदि उपस्थित थे।