कल मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
महासमुंद - मतदाताओं में मतदान के प्रति रूचि पैदा करने के उद्धेश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाएगा। जिला पंचायत के सीईओ एवं अध्यक्ष स्वीप प्लान समिति सौरभ कुमार ने बताया कि मतदाता जागरूकता के संबंध में अशासकीय संगठनों, नागरिक, समितियां, मीडिया, राज्य एवं केंद्र शासन के विभाग एवं पब्लिक उपक्रमों के साथ भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, स्थानीय मतदान केन्द्र पर फोटोयुक्त मतदाता परिचय-पत्र नए मतदाताओं को प्रदाय किये जाना, मानक नारों का प्रदर्शन, बीएलओ फोटो डायरेक्ट्री एवं लोकसभा के मतदाताओं से संबंधित जानकारियों का वितरण, राष्ट्रीय मतदाता दिवस आधारित समूह नृत्य या ड्रामा का मंचन, बैंक की शाखाओं, एटीएम, डाकघर, रेल्वे स्टेशनों, बस-स्टेंड पर बैनर, पोस्टरों का लगाया जाकर फोटोग्राफलिया जाना। स्कूल, कालेजों में निबंध लेखन प्रतियोगिता, सिनेमाहाल में स्लाईड का प्रदर्शन, मतदान प्रक्रिया का महत्व बताने शिक्षा संस्थानों में मीटिंग लेना, अच्छे कार्य करने वाले बूथ लेवल आफिसर को पुरस्कृत करना, मतदाताओं की सहभागिता के बारे में विशिष्ट लोगों के व्याख्यान, बीएलओ द्वारा प्रथम बार पंजीकृत मतादाताओं को परिचय-पत्र प्रदान करना, मतदाता होने का गर्व मतदान के लिए तैयार बैज प्रदान करने, राजनीतिक दलों को भागीदार के लिए आमंत्रित करना, स्कूल, कालेजों में पेंटिंग एवं नारा लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना है। सीईओ ने महासमुंद के एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिले के सभी विकासखंड परियोजना अधिकारी साक्षर भारत कायक्रम एवं सीईओ जनपद पंचायत को पत्र जारी किया है।