- Hindi News
- दर्रीपड़ाव हादसे में पीडि़त सात परिवारों को सहायता
दर्रीपड़ाव हादसे में पीडि़त सात परिवारों को सहायता
महासमुंद - सोमवार 27 जनवरी को आयोजित होने वाले जनदर्शन में सात हितग्राहियों को मुख्यमंत्री सहायता कोष, स्वेच्छानुदान मद के सात धनादेश दिए जाएंगे। राष्ट्रीय राज मार्ग-53 पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्री पड़ाव के निकट सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के विपत्तिग्रस्त परिवारों के लिए कुल सात लाख रुपए स्वीकृत किए गए है। इसमें पिथौरा की सविंदर कौर की मृत्यु पर उनकी पुत्री मनप्रीत कौर एवं कैलाश सिंघल पत्नी अंजू सिंघल, बसना विकासखंड के ग्राम गढफ़ुलझर निवासी मृतक महादेव बरिहा की पत्नी कांति बरिहा को और मृतक राजेंद्र पांडेय की पत्नी रूखमणी पांडेय, बसना के ग्राम बड़े लोरम निवासी मृतक रोहित कुमार भोई के पिता रंकामणी भोई एवं महासमुंद नयापारा निवासी मृतक सुरेश मसीह की पत्नी सुधा मसीह को एक-एक लाख रुपए के धनादेश दिया जाएगा। हितग्राहियों से 27 जनवरी के जनदर्शन में अपनी पहचान दर्शाने के लिए फोटो परिचय पत्र एवं अन्य दस्तावेज के साथ उपस्थित होना होगा।