पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरम्मत के लिए तीन करोड़ रूपए मंजूर

मरम्मत के लिए तीन करोड़ रूपए मंजूर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद - जिले में 16 स्थानों पर राज्य आपदा मोचन निधि ((एसडीआरएफ.)) के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सिंचाई बाढ़ नियंत्रण संबंधी कार्यों के मरम्मत और पुर्नस्थापना के लिए तीन करोड़ एक लाख 74 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है।
कलेक्टर आर शंगीता द्वारा जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेश के अनुसार बसना विकासखंड के कायतपाली जलाशय के शीर्ष कार्य के मरम्मत के लिए 29 लाख 30 हजार रुपए, कायतपाली जलाशय के नहर मरम्मत कार्य के लिए 15 लाख दो हजार रुपए, अंकोरी स्टापडेम का मरम्मत कार्य के लिए 6 लाख 45 हजार रुपए, खुसरूपाली स्टापडेम मरम्मत कार्य 8 लाख 48 हजार रुपए, बागबाहरा विकासखंड के ग्राम खट्टी अपर जोंक परियोजना नहर जीर्णोद्धार कार्य भाग-एक के लिए 15 लाख 20 हजार रुपए, ग्राम सेनभांठा अपर जोंक परियोजना नहर जीर्णोद्धार कार्य भाग-दो के लिए 23 लाख 50 हजार रुपए, बसुलाडबरी नहर जीर्णोद्धार कार्य 16 लाख 93 हजार रुपए, भदरसी, बिराजपाली, खुसरूपाली चमरा नाला जलाशय नहर जीर्णोद्धार कार्य के लिए 18 लाख 99 हजार रूपए, कोमा नाला डायवर्सन नहर जीर्णोद्धार कार्य के लिए 10 लाख 18 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। विकासखंड महासमुंद के ग्राम बंजारी, घोंघीबाहरा, लोहराडीह कोडार बांयी तट नहर के सर्विस बैक एवं नहर सुदृढ़ीकरण कार्य, आरडी 0 से 600 मी तक 26 लाख एक हजार रुपए, चोरभट्ठी, सोरिद कोडार बांयी तट नहर के सर्विस बैक एवं नहर सुदृढ़ीकरण कार्य, आरडी 600 से 12095 मी तक 26 लाख 38 हजार रुपए, स्वीकृत किए गए है।