पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार ने रोके एक करोड़ रुपए के काम

सरकार ने रोके एक करोड़ रुपए के काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमतरी. शहर के मार्गों की हालत हुई जर्जर।

रोकने का मिला है आदेश

॥ग्राम सुराज के तहत होने वाले कार्य को रोकने का आदेश आया है। इसके अंतर्गत जनसमस्याओं से संबंधित कार्य होते। नाली, सड़क मुख्य रूप से बनते। पालिका की कोई लापरवाही नहीं है। शासन ने ही रोक लगाई है।ञ्जञ्ज

मनोज सिंह, सीएमओ नगरपालिका धमतरी



ञ्चजर्जर सड़क, नालियों का नहीं होगा कायाकल्प

ञ्च नगर सुराज के तहत स्वीकृत हुए थे एक करोड़ के कार्य

भास्कर न्यूज - धमतरी

नाली एवं सड़क की समस्या से शहरवासी बेहाल रहेंगे। जनसमस्या को दूर करने एक करोड़ का फंड नगरपालिका को मिला था, लेकिन सारे कार्यों पर रोक लगा दी गई है। कहा जा रहा है कि नगर पालिका की लापरवाही से काम शुरू नहीं हुए, जिसके कारण ही शासन ने नगर सुराज के सारे कार्यों पर रोक लगा दी है।

शहर के ३६ वाडा्रें की हालत बेहद खराब है। सड़कों की तो दुर्गति हो गई। गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। नालियां क्षतिग्रस्त हो गई है। गंदा पानी मार्ग में ही बहते रहता है। समस्याओं को दूर करने वार्डवासी सालों से मांग कर रहे हैं। ले देकर नगर सुराज के तहत समस्याओं का समाधान होने की बात कही गई थी, लेकिन पालिका की लापरवाही से बदहाली बनी रहेगी। शासन से जनसमस्याओं को दूर करने एक करोड़ का फंड नगरपालिका को मिला था। समय पर कार्य श्ुारू नहीं हुए, जिसके कारण शासन ने कार्यों पर रोक लगा दी है। यानि पानी, बिजली, सड़क, सफाई जैसे कार्य नहीं होंगे।

अध्यक्ष, सीएमओ हैं दोषी : कांग्रेस पार्षद रुपेश राजपूत का कहना है कि सीएमओ एवं नपाध्यक्ष समय पर काम शुरू नहीं करा पाए, जिसके कारण शासन ने काम रुकवाकर राशि वापस मंगा ली। नगरपालिका के पास फंड का पैसा ६-७ माह से पड़ा था। काम कराने में पालिका ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिसके चलते जनसमस्या फिर हावी रहेंगी। सीएमओ व अध्यक्ष की कमजोरी से इतनी बड़ी राशि लेप्स हुई है। पालिका पैसा नहीं है, कहती है। शासन से एक करोड़ रुपए मिले, उसका उपयोग नहीं हो सका। सड़क, नाली, सफाई, बिजली व्यवस्था आज बहुत जरूरी है।