पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्थिक नाकेबंदी पर करेंगे रोड जाम

आर्थिक नाकेबंदी पर करेंगे रोड जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के नेता। इस दौरान मौजूद रहे कांग्रेस पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज - महासमुंद

प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले के घोड़ारी, सराईपाली और बागबाहरा में 31 जनवरी को हाइवे जाम करने के लिए गुरुवार को रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी विधान मिश्रा ने कहा कि किसी भी स्थिति में भाजपा सरकार के कुचक्र को आगे बढऩे नहीं दिया जाएगा। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए भवानीशंकर शुक्ल ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है और इस छल को जगह-जगह पुरजोर तरीके से समाप्त करने की आवश्यकता है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हम और हमारी युवा सेना सदैव पार्टी के लिए समर्पित रहेगें उसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ३१ जनवरी को पूरे छग में आर्थिक नाकेबंदी किए जाने के परपेक्ष्य में कांग्रेस भवन में कांग्रेस कमेटी की बैठक आयाजित किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं लोकसभा के प्रभार विधान मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिए गए निर्देशों को विस्तार से बताया।

बैठक में पूर्व विधायक अग्नि चद्राकर ने बताया कि किसानों के साथ सरकार द्वारा किए गए वादा खिलाफी के कारण अर्थिक नाकेबंदी में कांग्रेस को सभी वर्गों को पूर्ण समर्थन मिलेगा। कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि रमन सरकार किसानों को मुफ्त बिजली का वादा कर पूरा नहीं किया। उसे पूरे पांच साल सरकार द्वारा वसूल किए गए राशि को वापस लौटायी जाए। कांग्रेस नेता अमरजीत चावला ने सरकार ने सरकार ने २१०० रुपए प्रति क्विंटल तथा बोनस राशि ३०० रुपए धान का देने का वादा किया था। रमन सरकार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के बजाय वादा पूरा करना चाहिए। सभा को उषा पटेल, प्रदेश सचि जसबीर ढिल्लो, भागीरथी चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, रश्मि चंद्राकर, गणेश शर्मा, केशव चंद्राकर, साधना सिंग, हार्दिक सोना ने संबोधित किया। बैठक मे रमेश साहू, राजूयादव, कपिल साहू, सती साहू, कृष्ण कुमार उपस्थित थे।





तैयार की रणनीति - पार्टी को मजबूत करने की दिशा में गुरुवार को हुई जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक