युवक ने फांसी लगा ली
राजिम - ग्राम रोहिना के 25 वर्षीय युवक प्रतापसिंग ढीढी ने गुरुवार को फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार मृतक प्रतापसिंग का अपनी पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। आज मृतक अपनी पत्नी व भाई पुरषोत्तम के साथ खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। खेत में थोड़ी देर काम करने के बाद मृतक खाना खाने घर आ गया। दो घंटे के बाद उसने अपने भाई को फोन कर बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता हूं और कुकदा बांध में फांसी लगाकर मर रहा हूं। इसके पश्चात मृतक के परिजन उसे ढूंढने निकले तब तक देर हो चुकी थी।