पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमारों की निस्तारी जमीन पर कब्जा

कमारों की निस्तारी जमीन पर कब्जा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धमतरी
कमारों के निस्तारी के लिए जमीन नहीं। कब्जा किए भूमि पर वन विभाग कर रहा घेराव। पीडि़त ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिलकर की शिकायत।
नगरी ब्लाक के ग्राम सेलबाहरा के दर्जनभर ग्रामीण गुरूवार को शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीण पतिराम कमार, रमेशर, मंशाराम, चैनसिंह कमार, दयाराम कमार धनीराम कमार कलेक्टर एनएस मंडावी से मिले। शिकायत करते हुए बताया कि उसके गांव में कमार पिछड़ी जनजाति के लोग निवासरत हंै। उनकी कास्तभूमि वन सहायक परिक्षेत्र गट्टासिल्ली ((बिरगुड़ी)) के अंतर्गत आता है। यहां के कक्ष क्रमांक 429 में 20 एकड़ जमीन है, जिसमें वर्षों से आबादी सम्मिलित है।
दिया आश्वासन
कमारों ने इन भूमि को गांव के निस्तारी के लिए चिन्हांकित करके रखा है, जहां स्कूल, गौठान, शमशान घाट समेत उपयोग के कई जगह बनाना चाहते हैं, लेकिन वन विभाग उनकी मंशा पर पानी फेर रहा है। पिछले दिनों वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने इस भूमि पर कब्जा करने घेराव किया है। जिससे ग्रामीणों के निस्तारी के लिए अब जगह नहीं बच पाएंगे। उन्होंने कलेक्टर से 20 एकड़ जमीन को आबादी के लिए सुरक्षित रखने की मांग की। कलेक्टर ने कमारों को भूमि सुरक्षित रखने के लिए आश्वासन दिया।




धमतरी. शिकायत करने कलेक्ट्रेट पहुंचे कमार परिवार के लोग।