शिक्षाकर्मी करेंगे धरना प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - नगरी
शिक्षाकर्मियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर जिला पंचायत के समक्ष धरना आंदोलन की चेतावनी दी है।
छग शिक्षक पंचायत संघ जिला ईकाई की बैठक मगरलोड में ललितप्रसाद शर्मा की अध्यक्षता एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारिक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक में शिक्षक पंचायत संवर्ग एवं सहायक शिक्षक पंचायत संवर्ग की पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने, 2014 तक एलाटमेन्ट जारी करने, नियमितीकरण की प्रक्रिया अतिशीघ्र पूर्ण करने, नई नियुक्ति के पहले नगर पंचायत में कार्यरत सहायक शिक्षक पंचायत, शिक्षक पंचायत, व्याख्याता पंचायत कर्मचारियों को विकल्प भराकर व्यवस्थापन करने, समयमान वेतनमान की एरियर्स राशि का एलाटमेन्ट जारी करने सहित कई गंभीर विषयों पर चर्चा की गई। नगरी ब्लॉक के गुहाननाला में पदस्थ शिक्षक पंचायत विनयधर शर्मा का सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट की वजह से रामकृष्ण हास्पिटल में उपचार जारी है, जिसके लिए सहायतार्थ राशि जमा करने पर भी चर्चा की गई। जिला संगठन ने खाता क्रमांक 20093490994 भारतीय स्टेट बैंक शाखा नगरी में सहयोग राशि जमा करने की अपील की।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 25 जनवरी तक मांग पूरी नही होने पर जिला पंचायत धमतरी में 29 जनवरी को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष चित्रसेन देवांगन, जसपाल खनूजा, देवनाथ साहू, मनोज टंडन, भूषण चंद्राकर, लोमश साहू, योगेश्वर सिन्हा, प्रदीप साहू आदि उपस्थित थे।