बोस को याद करने नहीं जुटे कांग्रेसी
भास्कर न्यूज - धमतरी
सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाने कांग्रेस भवन में पहुंचे गिनती के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। कांग्रेसियों ने गुरूवार को सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाने कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमें गिनती के ही पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी दिलाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके आदर्शों पर चलने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसाध्यक्ष घामेश्वरी साहू, नूरमोहम्मद, विनोद जैन, हरमिंदर छाबड़ा, देवेन्द्र अजमानी, मुरली राव और तिलक सोनकर मौजूद रहे।
धमतरी. जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई जयंती।
कांग्रेस भवन में महापुरुष की जयंती मनाने गिनती के कांग्रेसी पहुंचे