नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद किया
राजिम। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती छात्र-छात्राओं ने रानी धर्मशाला में मनाई। इस मौके पर शरद पारकर, नरेंद्र साहू, नेहा शर्मा, गायत्री, माधुरी साहू आदि वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। छात्र छात्राओं ने देशभक्तिपूर्ण गीत गाए। कार्यक्रम का संचालन सौरभ पांडे, आभार प्रदर्शन थनेश्वर पटेल ने किया। कार्यक्रम में भूमिका साहू, श्रीराम वर्मा प्रवीण साहू, किशोर साहू, हुमेश्वर ध्रुव, डिगेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, पप्पू साहू, आदि मौजूद थे।