- Hindi News
- वैश्य महासम्मेलन ने किया विधायकों का सम्मान
वैश्य महासम्मेलन ने किया विधायकों का सम्मान
नगर संवाददाता - रायपुर
छत्त्.ाीसगढ़ वैश्य महासम्मेलन ने गुरुवार को वृंदावन हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह में विधायकों का सम्मान किया।
समारोह में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. गिरीश संघी ने भी शिरकत की। उन्होंने वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, दुर्ग के विधायक अरूण वोरा और डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू का शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस दौरान डॉ. संघी ने समाजों को एकजुट होकर देश के विकास के लिए कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष राजकमल सिंघानिया, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए।