करेला मंदिर में राष्ट्र जागरण दीप यज्ञ
राजनांदगांव - परमपूज्य गुरूदेव एवं माताजी के सूक्ष्म संरक्षण में दीया युवा संगठन गायत्री परिवार द्वारा निकटस्थ ग्राम करेला के मां भवानी मंदिर में साफ-सफाई एवं नव चेतना जागरण एवं विश्व कल्याण की भावना रखते हुए गायत्री शक्तिपीठ के दीया युवा संगठन द्वारा राष्ट्र जागरण दीप यज्ञ संपन्न किया गया, जिसमें श्रद्धालु मौजूद रहे। जिला दीया युवा संगठन के समन्यवक वाईके साहू, संगठन के सदस्यगण सौरभ खंडेलवाल, सचिन श्रीवास्तव, कैलाश गुप्ता, सूर्यकांत सोनी, भूपेश परमार, निर्भय, मनोज, शरद, अभिषेक, राजा गुप्ता, मुन्ना अग्रवाल, हिमालय साहू, रामप्रसाद दीवान, रमेश सिन्हा इन सदस्यों का व मंदिर पुरोहित श्यामलाल जी का सहयोग रहा।